झारखण्ड : कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद का आरोप, आरपीएन सिंह को लेकर बीजेपी से मिलीभगत कर झारखंड की सरकार को गिराने में लगे थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रांची : उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह आज भाजपा में शामिल हो गए.ऐसे में वे झारखण्ड के प्रभारी भी थे कांग्रेस पार्टी की तरफ से. अब झारखण्ड की विधायक अम्बा प्रसाद ने ट्वीट कर सिंह पर आरोप लगाए हैं सरकार गिराने के प्रयास का. अम्बा ने ट्वीट कर आरोप लगाया है.अम्बा प्रसाद बड़कागांव (रामगढ) से विधायक हैं.

कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। मंगलवार को ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया और कुछ घंटे के भीतर ही वो बीजेपी में शामिल हो गए। आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी के साथ मिलीभगत कर एक साल से अधिक समय से झारखंड की सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। विधायक अंबा प्रसाद खुद झारखंड की विधायक हैं।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन
आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हुए आज

अंबा प्रसाद ने ट्वीट करते हुए कहा ‘पिछले एक साल से ज्यादा से बीजेपी के साथ सांठ-गांठ कर आरपीएन सिंह जी झारखंड की कांग्रेस-जेएमएम सरकार को अपदस्थ कराने की कोशिश कर रहे थे। पार्टी नेतृत्व को लगातार इस बारे में आगाह भी किया गया था। इनके बीजेपी में जाने से झारखंड का हर सच्चा कांग्रेसी खुश है।’ बता दें कि आरपीएन सिंह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी थे।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

अविनाश पांडेय को झारखण्ड कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया-

आल इंडिया कांग्रेस के महासचिव अविनाश पांडेय को झारखण्ड कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने के बाद. उनके अलावा तारिक अनवर, उमंग सिंघार समेत कई नामों की चर्चा हो रही थी लेकिन अविनाश पांडेय के नाम की मुहर लगाईं हाईकमांड ने.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English