ऋषिकेश : बाल्मीकि जयंती शोभा यात्रा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक के द्वारा वाल्मीकि समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कोतवाली ऋषिकेश में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को मनाये जाने वाले वाल्मिकी जयन्ती के पर्व के मध्य शान्ति एवम कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतू बाल्मिकी समाज के गणमान्य एव ऋषिकेश के सम्भ्रांन्त व्यक्तियो के साथ एक गोष्ठी की गई। गोष्ठी मे बाल्मिकी समाज व सम्भ्रांन्त व्यक्तियो से बाल्मिकी जयन्ती पर्व के मध्यनजर शोभा यात्रा निकाले जाने के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपेक्षा की गयी। गोष्ठी मे उपस्थित लोगो से यह भी बताया गया कि शोभा यात्रा के समय अराजक तत्वो पर ध्य़ान रखते हुऐ जूलूस मे ना घूसने दे तथा शोभा यात्रा निकाले जाने के दौरान ऋषिकेश बाजार के सम्भ्रांन्त व्यक्तियो से सहयोग प्रदान किये जाने की अपील करते हुऐ शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपेक्षा की गयी।

Related Articles

हिन्दी English