यूपी : सुल्तानपुर में जब..निरिक्षण के दौरान छलके दर्द..माँ ने बताई बेटे और बहू की गद्दारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मुक्ता त्यागी दिलाया भरोसा.. होगा समस्या का समाधान
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है. जहाँ वृद्धा आश्रम आनंद भवन अमहट वृद्धा आश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मुक्ता त्यागी द्वारा निरिक्षण के दौरान वृद्धा आश्रम में रहकर जीवन यापन कर रही वृद्ध महिला ने अपने दर्द बयां किये हैँ. आइये जानते हैं पूरा मामला…अपनों द्वारा सताये जाने के बाद वृद्धा आश्रम में रहकर अपना गुजर बसर करने को मजबूर एक वृद्धा ने बताया कि उसका नाम सुधा है. उसके बेटे और बहू ने उससे सारी संपत्ति दान में लिखवाकर घर से हमको बहिया दिया है. पति हमारे दोनों पैर से अपंग थे. हम उसके बाद से इस वृद्धा आश्रम में आकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं.
यहाँ हमको दो वक्त की रोटी मिल जाती है.अब हम घर से बेघर हो गए हैं. बस यही हमारा ठिकाना है….मुकदमा किया गुजारा भत्ता बंधा लेकिन आज तक बेटे की तरफ से हमको कोई गुजारा भत्ता नहीं मिला. इस वृद्धा आश्रम में दो वक्त की रोटी तो मिल जाती है. पर और बहुत खर्चे होते हैं. जैसे अभी अगर बीमार पड़ जाऊं तो दवा कहाँ से आएगी ? पहनने के लिए कपड़ो की जरूरत है. उस वृद्धा औरत का दर्द भले लहजे में कहना था कि हमारे लड़के हमारे साथ गद्दारी किये हैं उनको इसकी सजा मिलनी चाहिए.वृद्धा आश्रम के मैनेजर श्रवण कुमार शर्मा की माने तो इस वृद्धा आश्रम में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है. सरकार की तरफ से पुरी सुविधा मुहैया कराई जा रही है. इस वृद्धा आश्रम में रह रहे  जन अपनी कई समस्याओं से पीड़ित जैसे कोई अनाथ है. जिनके आगे पीछे कोई नहीं है. कोई भटक गया है और पुलिस को मिलते हैं तो पुलिस प्रशासन द्वारा लाया जाता है. ज्यादातर केश ऐसे आ रहे हैं कि जिनके बच्चों द्वारा उनकी संपत्ति लिखा ली गई है. उसके बाद प्रताड़ित किया जाता तो ऐसे वृद्ध जन यहाँ रहकर अपना गुजर बसर कर रहे हैं.
मौके पर उपस्थित जिला विधिक प्राधिकरण की तरफ से वृद्धा आश्रम में कार्यरत सर्वेश सिंह का कहना है कि मुझे यहाँ इसीलिए नियुक्त किया गया है कि मैं यहाँ के मैंनेजमेंट से मिलकर वृद्ध आश्रम में रह रहे  बुजुर्गों की समस्याओं को सुनकर विधक सहायता प्रदान कराई जाय. जिला विधिक सेवा प्राधिकारण  सचिव मुक्ता त्यागी हर महीने यहाँ आकर निरिक्षण करती हैं. यहाँ रह रहे बुजुर्गों की समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करती हैं। मुकता त्यागी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने निरिक्षण के दौरान बताया कि डी एल सी की तरफ से वृद्धा आश्रम में मासिक निरिक्षण के लिए आई थी. यहाँ कि सारी व्यवस्थाएं देखी गईं. यहाँ पर रह रहे वृद्ध जनों से बात चीत की गई. उनकी समस्याओं को सुना गया. उनकी कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिनका निराकरण भविष्य में हो पायेगा. उनके लिए उनको आश्वासन दिया गया है. समस्याओं का निराकरण कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
ALSO READ:  UK :श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यूकेडी कार्यकारिणी ने किए भगवान भविष्य बद्री के दर्शन; सुभाई गाँव में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान
Ad

Related Articles

हिन्दी English