इस विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) का विलय हुआ कांग्रेस में, कांग्रेस प्रत्याशी की स्थित हुई मजबूत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

यमकेश्वर : यहाँ की राजनीती में स्थानीय मुद्दों व जन सरोकारों एवं भ्रष्टाचार कमीशन खोरी के खिलाफ जनता की आवाज को मजबूती से उठाने वाले पूर्व सैनिक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सैनिक प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य कारणी सदस्य सुदेश भट्ट जिनका अपना एक जनाधार है व युवाओं व आम जन के बीच एक विशेष पकड़ रखते हैं. आज यमकेश्वर विधान सभा की अपनी पूरी आम आदमी पार्टी (आप) विधान सभा कार्य कारणी के साथ कांग्रेस को पूर्ण समर्थन देते हुये बीस साल से यमकेश्वर की राजनिती मे एक छत्र राज कर रहे भाजपा के खेमें मे चिंता की लकीर खींच दी है.यमकेश्वर का इलाका ऋषिकेश से लगता हुआ है लेकिन पौड़ी जिले में पड़ता है.

सुदेश भट्ट ने बताया कि उनकी पूरी टीम ने दिन रात कड़ी मेहनत कर यमकेश्वर में आम आदमी पार्टी को स्थापित किया था. राजनिती दलों को टक्कर दी उनके साथ क्षेत्र के युवा, मातृ शक्ति, पंचायतों के वर्तमान व पूर्व प्रतिनिधि पूर्व सैनिक सभी ने मिलकर विधान सभा के 171 बूथों तक अपनी मजबूत टीम तैयार की.लेकिन जब टिकट वितरण का समय आया तो जहां एक ओर यमकेश्वर की मूल भावनाओं को छला गया और कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर एक गुमनाम चेहरा जो पार्टी का प्राथमिक सदस्य भी नही जिसका क्षेत्र में कोई जनाधार नहीं है. जिलाध्यक्ष कोटद्वार राजेंद्र जजेडी व सह प्रभारी राजीव चौधरी की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिली भगत से भाजपा खेमे को मजबूत करने को चेहरा मैदान में उतारा गया. जिससे स्पष्ट जाहिर है कि आम आदमी पार्टी यहां पर चुनाव लड़ने की मंशा से नहीं उतरी क्योंकि जिस चेहरे को यमकेश्वर से मैदान में उतारने की बात चल रही थी वो यमकेश्वर के स्थानीय व जमीन से जुड़े मजबूत जनाधार वाले चेहरे थे. जिससे भाजपा को बहुत बड़ा नुक्सान होने जा रहा था व सिंबल लेने के लिये पार्टी कार्यालय तक बुलाया भी जाता है. लेकिन ठीक वक्त पर जिस तरह की रणनीति सह प्रभारी राजीव चौधरी द्वारा तैयार कर यू टर्न लिया गया व ऐसे जिताऊ प्रत्याशी को दर किनार कर गुमनाम चेहरे को धरातल पर भेज दिया गया और उसे सिम्बल सौंप दिया गया. इस तरह खफा समस्त विधान सभा आम आदमी पार्टी यमकेश्वर ने तत्काल सामुहिक त्याग पत्र सौंपा व पूरे दम-खम के साथ आज कांग्रेस को मजबूत करने व विपक्ष के मंसूबों पर पानी फेरने के लिये 171 बूथों सहित समस्त विधान सभा, ब्लाक, न्याय पंचायत स्तर के समस्त पदाधिकारीयों के साथ कांग्रेस को समर्थन देकर कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के पक्ष में अपने समर्थकों से वोट डालने की अपील की.

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

संगठन मंत्री प्रमोद चौहान ने कहा कि अब आम आदमी प्रत्याशी अविरल विष्ट पार्टी के सिंबल पर निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में मैदान में नजर आयेंगे. वहीं विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र नेगी एवं युवा मोर्चा विधान सभा अध्यक्ष सोम द्विवेदी, ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर आशीष अमोली, सुरज पाल रावत, रुपेश नेगी, महिला प्रकोष्ठ से रुपाली नेगी, अनू. मोर्चा विधान सभा अध्यक्ष जीतेंद्र आर्या एवं अल्प संख्यक समुदाय अध्यक्ष पूर्व सैनिक जमीर हसन,बेद मारवाडी ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर सहित पूरी विधान सभा आम आदमी पार्टी ने शैलेंद्र रावत को समर्थन देते हुये पूरी पार्टी कांग्रेस में बिलय हो गयी. जिससे अब कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत त स्थिती में आ गयी.

ALSO READ:  UK :वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English