पत्नी के प्राइवेट पार्ट में नुकीले हथियार से वार का मामला अत्यंत दुःखद, निन्दापुर्ण हमले के आरोपी को मिलेगी कड़ी सजा : कुसुम कण्डवाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • देहरादून के पटेलनगर में पत्नी से बर्बरता के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
देहरादून के पटेलनगर में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में नुकीले हथियार से हमले के मामले उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान  लिया है। उन्होंने मामले में दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह अत्यंत निन्दनीय घटना है।उन्होंने मामले में एसपी देहात जया बलूनी व सीओ सिटी से फोन पर वार्ता करते हुए मामले की जानकारी ली है तथा उन्होंने मामले के आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के घटिया मानसिकता के व्यक्ति को कठोर दण्ड मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जैसी जानकारी पीड़िता के परिवार से मिल रही है उसके आधार पर प्रतीत होता है कि इस घटना को उसने पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया है। क्योंकि पत्नी के साथ इस प्रकार से दुर्व्यवहार उसकी आपराधिक प्रवत्ति को दर्शाता है। उन्होंने एसपी देहात जया बलूनी को निर्देशित करते हुए कहा कि मामले में पुलिस को गंभीर जांच करनी चाहिए क्योंकि ऐसी मानसिकता के अपराधी समाज के लिए खतरा है, आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।वही आयोग अध्यक्ष ने कहा कि वो स्वयं भी पीड़िता से मुलाकात करेंगी और इस निंदनीय मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।
ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English