ऋषिकेश : हरेला (हरियाव) पर्व इस बार भाजपा 16 जुलाई को डोईवाला में और 17 को ऋषिकेश विधानसभा में मनाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण से संबंधित उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक पर्व” हरेला ” (हरियाव) इस बार 16 और 17 जुलाई को मनाना सुनिश्चित किया गया है l

16 जुलाई को डोईवाला विधानसभा में एवं 17 जुलाई को ऋषिकेश विधानसभा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम बृहद रूप में किया जाएगा l जिला मंत्री विनय कंडवाल एवं जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया को हरेला पर्व कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया हैल इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का त्योहार है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें l उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित करें l वृक्षारोपण के कार्यक्रम के फोटो सरल ऐप नमो ऐप पर अपलोड अवश्य करें l प्रत्येक कार्यकर्ता अपने द्वारा लगाए गए वृक्षों की फोटो सोशल मीडिया पर भी लगाए l इस अवसर पर महामंत्री दीपक धमीजा, विनय कंडवाल प्रत्येक कालिया, नीलम काला चमोली, पुष्पा ध्यानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

ALSO READ:  ऋषिकेश में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English