ऋषिकेश में वन विभाग एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं सहित वनकर्मियों ने हरेला के तहत बृहद पौधरोपण किया

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : वन विभाग ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत वीरभद्र आरक्षित वन भूमि कक्ष संख्या एक में वन विभाग एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं सहित वनकर्मियों ने हरेला के तहत बृहद पौधरोपण किया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु कार्यवाही नेतृत्वकारी सम्मान प्राप्त पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ विनोद प्रसाद जुगलान एवं वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा ने संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए पौध रोपण के साथ साथ उनके संरक्षण पर बल दिया।उन्होंने कहा कि उतने ही पौधे रोपित किए जाने चाहिए जिनका संरक्षण किया जा सके।

पर्यावरणविद जुगलान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि जनसहयोग से सामूहिक प्रयास करने होंगे।पौधरोपण के पश्चात मौके पर स्वामी राम साधक ग्राम के महा प्रबंधक रविन्द्र शाहू, सुन्दर लाल गौड़, भूपेंद्र भंडारी एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कृष्ण उप्रेती ने पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरुकता के लिए पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान एवं वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा को शॉल ओढ़ाकर स्वामी राम जी स्मृति चिन्ह के रूप में स्वामी जी की फोटो और उनकी पुस्तक “हिमालय के संतों के साथ निवास” भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर उप राजिक अधिकारी गजेन्द्र सिंह,वन दरोगा अवतार सिंह रावत,वन दरोगा राजेश बहुगुणा, दीपेंद्र असवाल,वन बीट अधिकारी सलमान, अरविन्द सिंह,सुनील स्नेही,सोहन सिंह,अनुराग सिंह,दिनेश, ऋषि पाल, धर्मपाल, अरविन्द भट्ट एवं फिरोज उपस्थित रहे।



