यहां भी बुलडोजर अब…दुष्कर्म के आरोपी महंत की मदद करने वाले के काम्प्लेक्स में चला बुलडोजर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी महंत सीताराम दास के मददगार संजय त्रिपाठी के कांप्लेक्स पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है।मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले के राजनिवास का है.

बताया जा रहा है कि महंत सीताराम ने पिछले दिनों रीवा के राजनिवास में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था और फरार हो गया था. उसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और रीवा में ही एक कार्यक्रम में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. उसके बाद पुलिस ने महंत को गिरफ्तार किया और उसके पुश्तैनी मकान को ढहा दिया. जांच के बाद में यह बात सामने आई कि इस अपराध में महंत की मदद संजय त्रिपाठी और उसके भांजे ने की थी.

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

महंत के मददगार संजय और उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ़्तारी के बाद प्रशासन ने उसके रेलवे ब्रिज के करीब बने कांप्लेक्स के कुछ हिस्से पर बुलडोजर चलाया है. इस दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात रहा. जिलाधिकारी मनेाज पुष्प ने संवाददाताओं को बताया है कि संजय त्रिपाठी ने सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य किया है, जिस पर कार्रवाई की गई है. इस मामले में सहयोग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English