यहाँ सिपाही ने किया बीएससी की छात्रा से रेप, भेजा जेल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बीएससी की छात्रा के साथ सिपाही ने दुष्कर्म करने की घटना सामने आयी आयी है. पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है.

आरोपी सिपाही जनपद अमरोहा में तैनात है उसने पीड़िता को डरा धमका कर घटना को अंजाम दिया पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर मामले की जांच की है इसके बाद आरोप सही पाए जाने पर सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस कर्मी ने देवबंद के 1 गांव निवासी छात्रा की फोटो को एडिट कर दिया. इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी संदीप उसकी पुत्री को 1 साल से परेशान कर रहा था. आरोप है कि संदीप ने उसकी बेटी की एडिट कर बनाई गई अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा था. इसी का सहारा लेकर उसने बेटी को अपने पास बुलाया.

ALSO READ:  UK : एम्स ऋषिकेश के सुरक्षा कर्मियों ने किया स्टिंग ऑपरेशन, फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़, नर्सिंग ऑफिसर और MTS के फर्जी नियुक्ति पत्र और वसूली के 2 लाख रुपए बरामद

पीड़िता के पिता का आरोप है कि संदीप ने 29 जुलाई को उसकी बेटी को फोन से प्रैक्टिकल की झूठी सूचना दी. डरा धमकाकर बेटी को जामिया तिब्बिया के पास बुलाया. जहां से जबरन एक होटल में ले जाकर बेटी से दुष्कर्म किया. सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप अमरोहा के बछराऊं थाने में सिपाही है. जिसके खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

Related Articles

हिन्दी English