UP : शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष गोष्ठी का हुआ आयोजन
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट..खबर उत्तर प्रदेश के #सुल्तानपुर जिले से है जहाँ आजाद समाज सेवा समिति द्वारा शहीद ए आजम #भगत #सिंह की #जयंती के अवसर पर संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में नगर में #प्रभात #फेरी निकालकर समस्त शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर जिला पंचायत स्थित भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष गोष्ठी आयोजित हुई।आपको बता दें तत्पश्चात  मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में संस्था के 28 प्राधिकारियों द्वारा रक्तदान कर शहीद ए आज़म भगत सिँह सहित देश की आजादी के लिए अपने प्राण नेवछावर करने वाले समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर डॉ प्रियंका वर्मा, सीएमएस डाक्टर अविनाश गुप्ता,ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार सिंह, व वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि शहीदों की जयंती व पुण्यतिथियों पर रक्तदान कर शहीदो को श्रद्धांजलि देने की आजाद समाज सेवा समिति की परंपरा की जितनी सराहना की जाए कम है। इसके पूर्व गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान व उपाध्यक्ष बब्लू सिंह प्रधान,उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी एवँ रविंद्र तिवारी ने कहा कि भगत सिंह ने आजादी के आंदोलन में सरदार होते हुए भी अपने बाल तक कटवा लिए उन्होंने धर्म से  बढकर अपने राष्ट्र को सर्वोपरि माना। गोष्ठी में विजय यादव,दिलीप सिँह,सरदार जेपी सिंह,प्रवक्ता सर्वेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये और गोष्ठी में उपस्थित राजवीर श्रीवास्तव ने देश भक्ति गीत `मेरा रंग दे बसंती चोला,, के गीत से सबको भाव विभोर कर दिया।
ALSO READ:  UK : बरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी (रामनगर एवं कालाढूंगी) द्वारा रामनगर के खताड़ी में नगरपालिका के मीट व मिठाई की दुकानों में छापेमारी से हडकंप
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English