उत्तराखंड में यहाँ आज लोगों ने अपनी ‘मन की बात’ पोस्ट कार्ड में लिख कर पहुंचाई प्रधानमंत्री मोदी तक…जानिए मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) प्रधानमंत्री मोदी रेडियो के माध्यम से मन की बात करते हैं तो लोगों ने यहाँ पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी तक मन की बात लिख कर भेजी है…तीर्थनगरी में IDPL कॉलोनी में आज वासियों ने अपनी मन की बात रखी शाम के वक्त. सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात देश दुनिया ने सुनी. शाम के वक्त लोगों की तकलीफ मन की बात के तहत प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाई गयी. पोस्ट के माध्यम से. लोगों ने अपना दुःख दर्द मन की बात के तहत भेजी प्रधानमंत्री मोदी तक.

मामला IDPL कॉलोनी का है. यहाँ पर आवास खाली करा रही है सरकार. ऐसे में यहाँ पर वर्षों से जो लोग रह रहे हैं, जो पूर्व कर्मी हैं या उनके बच्चे उनकी मांग है उन्हें आवास दिया जाये. उन्हें रहने के लिए छत दी जाए. IDPL वासियों ने अपने मन का दुःख दर्द पोस्ट कार्ड में लिखा और शब्दों के माध्यम से दुखी मन से प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाई.महिलायें, बुजुर्ग, युवा सभी लोग मौजूद थे इसमें. हाट बाजार के पास ही टेंट लगाकर IDPL वासी धरना दे रहे हैं. आज धरने का दूसरा दिन है. तीन दिन का शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी तक अपनी मन की बात पहुंचाई लोगों ने. IDPL आवासीय समिति के सचिव सुनील कुटलैहडिया ने बताया, मोदी जी सबको छत देने की बात करते हैं, हमारी छत उजड़ रही है. हमसे आवास छीना जा रहा है. हम जाएँ तो कहाँ जाए ? इसिलए आज हमने पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी तक बात पहुंचाई गयी है. हमने अपना दुःख दर्द उनके सामने रखा है.

ALSO READ:  UK: CM पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा हल्द्वानी टीम द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन

कुटलैहडिया ने कहा, अगर तीन दिन में कोई नहीं सुनता है तो हम यहीं बैठकर आगे की रणनीति बनाएंगे. लेकिन हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे. हमें सरकार आवास यहाँ नहीं देती है तो कहीं और हमारा प्रबंध कर दें लेकिन हमारे लिए आवास का प्रबंध कर दे. आपको बता दें 12सौ से ज्यादा परिवार यहाँ रहते हैं. अब सरकार यहाँ पर आवास खाली करा रही है. पहले फेज में 227 की लिस्ट है जिनसे खाली कराया जा रहा है.

ALSO READ:  ऋषिकेश : पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र द्वारा ट्रॉफी जीतने के बाद विद्यालय पहुंचे हॉकी खिलाड़ियों का विद्यालय में स्वागत किया गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English