ऋषिकेश : श्यामपुर में तीज महोत्सव में पर्यावरण, सुंदरता, फैशन शो, नृत्य और संगीत की छटा बिखेरी महिलाओं ने, क्वीन जानिए कौन बनी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : श्यामपुर फाटक के पास में महिलाओं के द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीजेपी कविता शाह के साथ बतौर जज सरिता बडोनी, सरिता भट्ट योगाचार्य, सीता पायल सामाजिक कार्यकर्ता रही। सुनीता चौहान, सीमा रावत, सगुन रावत, संगीता, भीमा चौहान के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

2

तीज क्वीन रही इस बार संतोषी गोदियाल रही खदरी श्यामपुर से। फर्स्ट रनर अप शगुन रावत 2 रनरअप मनप्रीत कौर रही। कुल 7 महिलाओं ने तीज क्वीन प्रतियोगिता में भाग लिया था। ममता,सुरेंद्र,मधु,सुमन जेठुडी, जो कि तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया जिसमें रैंप वॉक, डांस और प्रश्न उत्तर भी थे। कविता शाह ने बताया की तीज हरियाली के अवसर पर महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन होने चाहिए।

ALSO READ:  UK : जिला पंचायत कार्यालय नैनीताल के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

सरिता भट्ट ने महिलाओं को योग का महत्व बताते हुए कहा अपने काम से समय निकाल कर योग जरूर करें।आपको बता दें मान्यता है, हरियाली तीज को माता पार्वती और भगवान शिव के मिलन के रूप में मनाया जाता है। हरियाली तीज का पर्व मुख्यतः माता पार्वती को समर्पित हैं। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

ALSO READ:  UK : 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

हिंदू धर्म में हरियाली तीज का पर्व इसलिए महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को उनकी कठोर तपस्या के बाद अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। ऐसे में यह पर्व शिव और शक्ति के पुनर्मिलन के रूप में भी मनाया जाता है।सामाजिक कार्यकर्ता सीता पायल ने बताया इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। हरे रंग के वस्त्र पहनती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English