हरीश रावत ने लगाया कार्यकर्ताओं का उत्पीडन का आरोप, बोले समय हमारा भी आएगा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनाव के बाद प्रशासन पर लगाया उत्पीडन का आरोप. अपने फ़ेसबुक पेज पर लिखते हुए उन्हूने अपनी बात रखी है. जो इस प्रकार है.राज्य के विभिन्न भागों से हमारे कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न किये जाने की सूचनाएं आ रही हैं। मैं प्रशासन तंत्र को सावधान करना चाहता हूं! राजनीतिक कारणों से यदि हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया तो समय हमारा भी आयेगा। इस चुनाव के परिणाम तो बक्शे में हैं। मगर एक बात जो साफ दिखाई दे रही है कि कांग्रेस पूरे राज्य भर में उत्साहित है। 2027 में कांग्रेस की वापसी कार्यकर्ताओं का यह उत्साह सुनिश्चित करेगा और कांग्रेस सत्ता में आएगी तो यह उत्पीड़न कर्ता अधिकारी, यदि कार्यकर्ताओं ने चिन्हित कर दिए तो बड़ी मुश्किल होगी!! कांग्रेस ने कभी इस सोच से काम नहीं किया, मगर घाव की पीड़ा के कारण ऐसे अधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नजर में खटकते रहेंगे।”

Related Articles

हिन्दी English