हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कावड़ पट्टी का किया औचक निरीक्षण, कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्थाई चिकित्सा शिविर का किया निरीक्षण..दूसरे राज्यों से हरिद्वार आए कावड़ियों से लिया फीडबैक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शंकराचार्य चौक, हरिद्वार में कावड़ पट्टी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए कावड़ियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

ALSO READ:  UK : गीता आश्रम में धर्म प्रचारक ब्रह्मलीन स्वामी संतोषानंद सरस्वती की छठी पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न इलाकों से आए कावड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने उनसे सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शंकराचार्य चौक स्थित अस्थाई चिकित्सा शिविर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ियों के स्वास्थ्य संबंधित पर्याप्त व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर सुनिश्चित हो। साथ ही कावड़ पट्टी के प्रत्येक स्थान पर साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पैदल जा रहे कावड़ियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

ALSO READ:  ऋषिकेश :भूमि ट्रान्सफर हेतु केंद्र से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद पूर्व CM और वर्तमान में सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत का केंद्रीय विद्यालय IDPL ने किया स्वागत अभिनंदन


..

Related Articles

हिन्दी English