गुरुपरब पर भव्य आयोजन…हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में माथा टेक कर लंगर प्रसाद ग्रहण किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून. रेसकोर्स देहरादून में ” गुरुद्वारा सिंह सभा देहरादून ” द्वारा आयोजित सिख पन्त के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी की 555 वीं जयन्ती पर ” गुरुपरब ” का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में माथा टेक कर लंगर प्रसाद को ग्रहण किया।गुरुद्वारा सिंह सभा देहरादून द्वारा आज गुरु के दर्शन करने के उपरांत कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी सहित कई गणमान्य भक्तों का ‘ सरोपा ‘ पहनाकर सम्मान किया गया।

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि गुरुपरब का त्योहार समाज को गुरुनानक जी के त्याग और समर्पण की शिक्षा देता है।कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने USF – उत्तराखंड सिख फेडरेशन द्वारा 10 वर्षों से रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया। थापर ने सिख समाज द्वारा किये जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की सराहना करी । कार्यक्रम में USF – उत्तराखंड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह , महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी व अन्य ने भाग लिया।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English