देहरादून : मुख्यमंत्री ने कहा, भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है जल्द कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा भू-कानून का प्रस्ताव

राज्य में सशक्त भू-कानून लागू करने को प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री ने कहा, भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है
  • जल्द कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा भू-कानून का प्रस्ताव

देहरादून : राज्य में सशक्त भू-कानून को लेकर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में भू-कानून लागू करने को सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए जन-भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है।

ALSO READ:  UK: सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की भावना के अनुरूप सशक्त भू-कानून राज्य में लागू करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
..

ALSO READ:  UK : UKD ने ऋषिकेश में UIIDB को भंग करने तथा सरकारी जमीनों की नीलामी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English