गोवा : अमित पालेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

गोवा : आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को गोवा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वकील से नेता बने अमित पालेकर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है. दिल्ली में सीएम अरविन्द केजरीवाल ने पणजी इसकी घोषणा कि. 46 वर्षीय अमित पालेकर पेशे से वकील हैं और हाल ही में आप में शामिल हुए थे. सेंट क्रूज़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार भी हैं, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में भाजपा कर रही है।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

केजरीवाल ने कहा, “गोवा एक बदलाव चाहता है और आप को तटीय राज्य में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग दिल्ली के शासन मॉडल से प्रभावित हैं।’ केजरीवाल ने कहा कि इस बार पार्टी ने पूरे राज्य में नए चेहरों को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि पालेकर गोवा के लिए नया चेहरा हैं। केजरीवाल ने कहा, पालेकर वह है जो गोवा के लिए अपनी जान तक देने को तैयार है।आप ने घोषणा की थी कि वह गोवा में अपने मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में भंडारी समुदाय से चेहरा देगी। पालेकर भंडारी समुदाय से हैं।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English