यूपी : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर में पलटी कार..पिता-पुत्र समेत 5 बुरी तरह हुए घायल

लखनऊ से अंबेडकरनगर जा रहे थे कार सवार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है,जानकारी के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आई 10 कार पलट गई,कार सवार पिता-पुत्र समेत 5 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरसल घटना जिले के बल्दीराय थानाक्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइलेज 98.8 किलोमीटर की है,बताया जा रहा है कि अंबेडकरनगर निवासी गाड़ी मालिक कृष्णा जायसवाल अपने चार साथियों के साथ लखनऊ गए थे। कार संख्या यूपी 50 CE 9970 से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ से अंबेडकरनगर वापस जा रहे थे कि 98.8 किमी पर ग्राम नंदरई के पास क्रेटा कार ने उनकी कार को ओवर टेक करने की कोशिश की।जिससे संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हो गया।

ALSO READ:  16 वर्षीय शनाया बिष्ट की गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के 15वीं मंजिल से गिरने से मौत, सूसाइड नोट मिला

हादसे में गाड़ी मालिक व चालक कृष्णा जायसवाल निवासी जहानागंज जिला आजमगढ़, मानवेन्द्र सिंह, लल्लन सिंह, बीना सिंह, जितेंद्र सिंह निवासीगण मोदिनपुर अम्बेडकरनगर सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा गश्तीदल ने एम्बुलेंस से अयोध्या जिले के कुमारगंज पिठला हॉस्पिटल भिजवाया। जहां से सभी को अयोध्या रेफर कर दिया गया है।

ALSO READ:  यूपी :सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई..सेवा का सतत संकल्प,संवेदना और समर्पण की निरंतर यात्रा

घटना की सूचना मिलते ही देहली चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र, कांस्टेबल दीपक कटियार, अमित यादव, दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य में जुट गए। दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी को वहां से हलियापुर स्थित टोलप्लाज़ा पर खड़ी करवाकर आवागमन बहाल करवा दिया गया है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English