गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन ने लॉटरी निकाली, पहली टैक्सी जाएगी यात्रा के लिए नत्थी सिंह सजवाण की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन के तत्वावधान में 10 मई से प्रारंभ होने जा रही विश्व प्रसिद्ध श्री चार धाम यात्रा में एसोसेशन की 190 डीलक्स टैक्सियों का रोटेशन बनाने को लेकर आईएसबीटी परिसर में लॉटरी डाली गई l असोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने टैक्सी संख्या UK14TA 2372 के टैक्सी मालिक नत्थी सिंह सजवान की टैक्सी सबसे पहले श्री चार धाम यात्रा के लिए जाएगी.
इस अवसर पर अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि देश के कोने-कोने से श्री चार धाम यात्रा आने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा को सुगम सुरक्षित एवं वाजिद दामों में टैक्सी उपलब्ध कराने के लिए संगठन की 190 टैक्सिया  खड़ी हैं.  उन्होंने कहा उनकी संस्था अतिथि देवो भव की भावना का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित सुगम यात्रा करने को प्रतिबद्ध है l इस अवसर पर पंडित अनुसूया प्रसाद , उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, संयुक्त सचिव रमेश रावत, कोषाध्यक्ष उमेश चौहान, सदस्य विजेंद्र कुमार मिश्रा, अनुपम भाटिया, दिगंबर सिंह रावत, शिव कुमार बजाज, वीरेंद्र दत्त जोशी, मनजीत कोटवाल, शीशपाल डंगवाल, किशोर रमोला, उमेद सिंह, दयाल सिंह नेगी, नागेंद्र बिष्ट, रणधीर मौर्य, अरविंद डोभाल, राजेश बजाज, दीवान सिंह नेगी, विजेंद्र नौटियाल आदि उपस्थित  रहे.
ALSO READ:  UK :रायवाला में पंचम श्रीरामलीला महोत्सव में सुग्रीव दरबार, श्रीराम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध एवं सीता माता की खोज का हुआ भव्य मंचन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English