ऋषिकेश में अखिल भारतीय राजभर संगठन उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अखिल भारतीय राजभर संगठन उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने किया स्वागत एवं अभिनंदन
  • अखिल भारतीय राजभर संगठन उत्तराखंड की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी ने आज ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मेयर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  अनिता ममगाईं  से शिष्टाचार भेंट की
  • संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  परमेश्वर राजभर  के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने  ममगाईं  को संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन की जानकारी दी एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा करी
ALSO READ:  UK :ज्योलिकोट में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा युद्धस्तर पर कार्यवाही, कई टैंकर पहुंचे जल लेकर

ऋषिकेश : इस अवसर पर पूर्व मेयर  अनिता ममगाईं  ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजभर संगठन समाज के युवाओं को संगठित कर शिक्षा और स्वरोजगार की दिशा में अच्छा कार्य कर रहा है। हमें राष्ट्रीय वीर सोहेलदेव महाराज जी के पद चिह्नों पर चलना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर राजभर  ने कहा कि  अनिता ममगाईं  का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा संगठन को मिलता रहा है। आज उनकी शुभकामनाएं लेकर नई टीम पूरे उत्तराखंड में संगठन के विस्तार और समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी।

ALSO READ:  UK :दून में प्रेम में धोखा खाई मालिया रहमान ने वारदात को अंजाम दिलवाया, एक बदमाश को लगी गोली

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव  दीनदयाल राजभर, जिला अध्यक्ष देहरादून मारकंडे राजभर, राष्ट्रीय महासचिव  अच्छे लाल राजभर,  मन्नू राजभर,  छोटे लाल राजभर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर पार्षद राजेश कोटियाल, पार्षद आशु अरोड़ा, पार्षद  गौरव कैंथोला, भारत विकास परिषद नगर अध्यक्ष  पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष  शिवम गर्ग, अयोग सदस्य अक्षय खैरवाल आदि से उपस्थित रहे।

Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English