ऋषिकेश में पूर्व जिम संचालक विशाल त्यागी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
ऋषीकेश : शुक्रवार यानी दिनांक 23.07.2026 को रात्रि लगभग 01:23 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आईडीपीएल क्षेत्र के गली नं. 12, काली की ढाल में एक युवक द्वारा फांसी लगा ली गई है। सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों द्वारा युवक को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विशाल त्यागी (28 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार, निवासी गली नं. 12, काली की ढाल, आईडीपीएल, ऋषिकेश के रूप में हुई है।
घटनास्थल का पुलिस द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। घटनास्थल से फांसी में प्रयुक्त रस्सा एवं पट्टा तथा मृतक का मोबाइल फोन कब्जे पुलिस लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक पूर्व में जिम संचालित करता था, जो आर्थिक नुकसान के कारण बंद गया था। आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।



