UK :नहीं रहे खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर मनोज मनराल, पुलिस ने खोया शानदार अधिकारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : उत्तराखंड पुलिस विभाग से दुखद खबर आ रही है….अल्मोड़ा निवासी इंस्पेक्टर मनोज मनराल का निधन हो गया है. वे खुफिया विभाग (LIU) में कार्यरत थे वर्तमान में. पुलिस के मुताबिक़, “ दिनांक – 22/07/2026 को जनपद देहरादून में निरीक्षक एलआईयू के पद पर नियुक्त निरीक्षक श्री मनोज मनराल जी का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून* द्वारा दिवंगत मनोज मनराल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।”
“दिवंगत श्री मनोज मनराल जी मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा के रहने वाले थे। दिवंगत  मनोज मनराल  अपने सौम्य/शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले तथा अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 2002 में उ०नि० एलआईयू के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा अक्टूबर 2025 से जनपद देहरादून में निरीक्षक एलआईयू के पद पर नियुक्त थे।”
ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

Related Articles

हिन्दी English