UK :एक और लीक…UTU पेपर लीक प्रकरण को लेकर ऋषिकेश में NSUI का उग्र प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में कथित पेपर लीक प्रकरण को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने कोयल घाटी ऋषिकेश में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला दहन किया।

NSUI महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि UTU पेपर लीक प्रकरण उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है। जब परीक्षाएँ ही सुरक्षित नहीं हैं तो छात्रों का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा? सरकार को इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। हिमांशु ने बताया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। सरकार शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में पूरी तरह विफल रही है। छात्रों की मेहनत और विश्वास पर लगातार चोट पहुँच रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो NSUI पूरे प्रदेश में और बड़ा आंदोलन करेगी।

ALSO READ:  UK : स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर ऋषिकेश में हुए कई कार्यक्रम

युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही अनियमितताएँ और पेपर लीक की घटनाएँ युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं। युवा कांग्रेस छात्रों की इस लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ NSUI के साथ खड़ी है और दोषियों को सजा मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।”

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीपक वर्मा व जिला उपाध्यक्ष विशाल स्नेह ने कहा कि पेपर लीक केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों से जुड़ा प्रश्न है। सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर बार-बार ऐसी घटनाएँ क्यों हो रही हैं। दोषियों को बचाने के बजाय उन्हें कानून के तहत कड़ी सजा दी जाए। यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो छात्र और युवा सड़कों पर उतरकर व्यापक जन आंदोलन करेंगे।

ALSO READ:  UK: यमकेश्वर में चंडी माता एवं श्री हनुमान मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा छात्रों के हितों की रक्षा की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को पूरे उत्तराखंड में और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

पुतला दहन में पूर्व प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, कॉलेज इकाई अध्यक्ष गौरव जोशी, मानसी सती, मानव रावत, उदित झा, रिहान बंदौलिया, सृष्टि, शिवानी नेगी, सुजल थापा, दीपक कुशवाहा, अनमोल, सागर जोशी, प्रदीप कौशिक, भव्य रावत, इशांत, गौरव अग्निहोत्री, आशीष गुप्ता, वेदांग भट्ट, अतुल डोभाल आदि साथी मौजूद रहे।।

Related Articles

हिन्दी English