UK : नए उप प्रभागीय वनाधिकारी उदय गौड़ ने कार्य भार सम्भालते ही स्मृति वन ऋषिकेश का निरिक्षण किया

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल सिंह रावत देहरादून के रुद्र प्रयाग स्थानांतरण के पश्चात उनके स्थान पर नए उप प्रभागीय वनाधिकारी उदय गौड़ ने कार्य भार सम्भालते ही वन क्षेत्र के
लालपानी वन बीट कक्ष संख्या 2 अंतर्गत स्मृति वन ऋषिकेश का निरिक्षण किया।इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा एवं स्मृति वन के संस्थापक अध्यक्ष रहे जिला गंगा संरक्षण समिति देहरादून के नामित सदस्य पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने उन्हें स्मृति वन स्थापना यात्रा सहित पौध रोपण किए गए वृक्षों की जानकारी दी।उप प्रभागीय वनाधिकारी उदय गौड़ ने स्मृति वन के सौंदर्यीकरण की सराहना की।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में स्थानीय लोगों का सामुदायिक सहयोग महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर अनुभाग अधिकारी दीपेंद्र सिंह असवाल ,लालपानी वन बीट अधिकारी अरविन्द सिंह, वाहन चालक सतीश रावत, सुनील कुमार, सुरक्षा कर्मी राम कुमार उपस्थित रहे।




