पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र पहुंचे गंगा आरती करने ऋषिकेश, बैक डोर भर्ती प्रकरण, कैबिनेट विस्तार पर…जानिए क्या बोले

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश आए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सपरिवार गंगा आरती में प्रतिभाग किया इस दौरान उन्होंने मां गंगा का आश्रीवाद लिया। इस दौरान ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाईं सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व् पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं उन्होंने मीडिया से खास बातचीत में कहा कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा साथ ही शुभकामनाएं भी दी। साथ ही विधानसभा बैक डोर भर्ती के सवाल पर।विपक्ष द्वारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व् वर्तमान में कैबिनेट मिनिस्टर के खिलाफ कार्यवाही के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है। कोर्ट भी इस मामले पर कार्यवाही कर रहा है। ऐसे में ये मामला अब समाप्त हो गया है। मुस्कराते हुए कहा लोकतंत्र है जिनकी मांग है भर्ती प्रकरण में लिप्त को हटाने की मांग वह अपनी जगह है। इस दौरान मेयर अनिता ममगाईं, पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, कपिल गुप्ता पूर्व राज्य मंत्री विजेंद्र मोघा, ज्योति सजवाण, प्रमोद शर्मा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English