बागेश्वर :  विधानसभा उप निर्वाचन को निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराने लिए DM, SP के नेतृत्व में नगर में अर्द्धसैनिक व पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : विधानसभा उप निर्वाचन ंको शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराने लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल व पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे के नेतृत्व में नगर में अर्द्धसैनिक व पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च डिग्री कॉलेज प्रारंभ होते हुए पिण्डारी रोड, एसबीआर्इ तिराहा, तहसील रोड होते हुए विकास भवन रोड तक किया गया। फ्लैग मार्च दो कंपनियां अर्द्धसैनिक बल आर्इटीबीपी, एसएसबी, 01 कंपनी पीएसी, सिविल पुलिस, होमगार्ड, के जवानों द्वारा किया गया।

ALSO READ:  UK : एम्स ऋषिकेश के सुरक्षा कर्मियों ने किया स्टिंग ऑपरेशन, फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़, नर्सिंग ऑफिसर और MTS के फर्जी नियुक्ति पत्र और वसूली के 2 लाख रुपए बरामद

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार 5 बजे चुना प्रचार बंद हो गया है, साथ ही बाहर से आये प्रचारकों जो यहां के मतदाता नहीं है उन्हें पूर्व में ही जिला छोड़ने के निर्देश दे दिये गये है। उन्होंने कहा कि हम मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है, सोमवार को मतदान पार्टियां सुबह 8 बजे से रवाना होना प्रारंभ हो जाएंगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग शत-प्रतिशत करने की अपील की।

ALSO READ:  UK : नाबालिग से दुष्कर्म एवं आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाना व धमकी देने का आरोप, अखिलेश उर्फ अक्की गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, अंकित कंडारी समेत अर्द्धसैनिक बल आर्इटीबीपी, एसएसबी, पीएसी, सिविल पुलिस व होमगार्ड के जवान थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English