डोईवाला : टीचर के 5 लाख उड़ाए, CCTV में कैद हुई घटना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

डोईवाला : डोईवाला में चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया। बैग में पांच लाख रुपये रखे थे। डोईवाला में जब शिक्षक मिल रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया से पांच लाख रुपये निकालकर घर जा रहा था तो उसी दौरान वह ड्राईफ्रूट-मसाले की एक ठेली वाले की दुकान पर रुककर कुछ सामान खरीदने लगा, तभी एक उचक्के ने दुकान पर रखा बैग साफ कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक बैग उठाकर भागता हुआ नजर आया। पुलिस उक्त युवक और उसके साथियों की तलाश कर रही है। लाखन सिंह सचान मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि इस संबंध में जूनियर हाईस्कूल से रिटायर्ड शिक्षक लाखन सिंह सचान ने कोतवाली में तहरीर दी है। बड़ी रकम निकालने के बाद सचेत रहें, कई बार बैंकों से बड़ी रकम निकालने वालों के साथ चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रेलवे रोड पर लाख सिंह सचान के साथ हुई घटना पूरी तरह से शिक्षक की लापरवाही की वजह से हुई। प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद आदमी को स्वत: ही सचेत रहना चाहिए। बैंक भी इस संबंध में बार-बार सचेत करता रहता है।

ALSO READ:  UK : 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक नैनीताल जनपद में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकसित उत्तराखंड के संकल्प को जनभागीदारी से मिलेगी नई गति

उन्होंने बताया कि संभवत: चोर बैंक से ही शिक्षक पर नजर गड़ाए होंगे। उसके बाद वह शिक्षक के पीछे लग गये होंगे और रकम ऐंठने का मौका तलाश रहे होंगे। उन्होंने बताया कि चोरों की संख्या दो तीन हो सकती है।

ALSO READ:  UK : कोरोनेशन हॉस्पिटल में झगड़े की घटना के वायरल वीडियो का मामला, अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ अभियोग

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English