ऋषिकेश पुलिस की तत्परता से घर से नाराज होकर निकली हरियाणा से नाबालिक बालिका सकुशल परिजनों के सुपुर्द

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : दिनांक 31.08.2026 को एक नाबालिक बालिका त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में घूमती हुई मिली, जिसे चीता पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान बालिका ने अपना नाम-पता एवं पिता का नाम   बताते हुए बताया कि वह अपने घर से नाराज होकर चली आई थी। पुलिस द्वारा बालिका से आवश्यक पूछताछ कर उसके द्वारा बताए गए पते एवं परिजनों से संपर्क किया गया तथा आवश्यक सत्यापन के उपरांत बालिका को सकुशल उसके पिता ….. चौहान निवासी वार्ड न0 8 नजदीक डांग असप्ताल नारायणगढ अम्बाला हरियाणा के सुपुर्द किया गया।अपनी बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा ऋषिकेश पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

ALSO READ:  UK : देहरादून के क्लेमेंटाउन पर सुभाषनगर  स्थित बी0एम0 हुंडई शो रूम में आग लगी

————————-
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम :
————————-
1-उपनिरीक्षक निखलेश बिष्ट
2-कांस्टेबल 1368 सोहन
3-कांस्टेबल 189 हिमांशु

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English