मासिक धर्म को पाप न समझो घर की लक्ष्मी को श्राप न समझो…एनसीडब्ल्यू डीसी के तहत हुआ ‘पैड वितरण’

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तीर्थनगरी में  नेशनल काउंसलिंग डेवलपमेंट एनसीडब्ल्यू डीसी के तहत पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इससे पूर्व सभी नेशनल काउंसलिंग डेवलपमेंट एनसीडब्ल्यू डीसी के सभी सदस्यों ने मां गंगा के दर्शन कर व मां का ध्यान कर इस पुनीत कार्य को किया ।

इस अवसर पर शनिवार को आशा शुक्ला (कार्यक्रम अधिकारी) ने बताया कि माहवारी का दर्द आमतौर पर माहवारी शुरू होने के कुछ समय पहले अथवा माहवारी शुरू होने पर होता है। आमतौर पर पेट के निचले हिस्‍से में हल्‍के से लेकर तेज़ पेट दर्द महसूस होता है,इसके लिए महिलाओं को और युवतियों को जागरूक किया गया. पैड वितरण कार्यक्रम में एनसीडब्ल्यू डीसी के सदस्य नरेंद्र खुराना (समाज सेवी) ने सभी से आग्रह किया कि मासिक धर्म को पाप न समझो घर की लक्ष्मी को श्राप न समझो…सभी अपनी सोच को इस प्रकार रखें व कभी कोई समस्या आए तो तुरंत चिकित्सक का परामर्श ले। इस कार्यक्रम में तृप्ति कालरा ने सभी महिलाओं व युवतियों को जानकारी देते हुए कहा कि कपड़ा ना लेकर पैड का प्रयोग करें.जिससे बीमारियां कम होंगी.

ALSO READ:  ऋषिकेश मंडल के नवगठित भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

Related Articles

हिन्दी English