डोईवाला :डोईवाला नगर कांग्रेस द्वारा भानियावाला में नुक्कड़ सभा का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नुक्कड़ सभाओं का उद्देश्य अपने मन की बात नही,जनता की बात सुनकर जन-समस्याओं का समाधान करना है – मोहित उनियाल

डोईवाला : नगर कांग्रेस द्वारा भानियावाला वार्ड नं 2 में बबली देवी के निवास पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया ।परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने क्षेत्रीय जनता से मूलभूत समस्याओं पर वार्तालाप की । उनियाल ने कहा की इन नुक्कड़ सभाओं का उद्देश्य जन की बात सुनने का है । बहुत से ऐसे मुद्दे हैं जिनका समाधान आसानी से हो सकता है मगर समस्याओं का निराकरण नही हो पाता है । इसी सोच के साथ कांग्रेस संगठन द्वारा नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता के मुद्दों का समाधान किया जा रहा है । उनियाल ने कहा की वार्ड नं 2 के बहुत परिवार कई सालों से यहाँ निवास कर रहे हैं मगर आज तक उन्हें मूल निवास व अन्य अधिकार नही मिले हैं । प्रदेश सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर तत्परता से क्षेत्र का सर्वे किया जाना चाहिए व लोगों को उनका अधिकार मिलना चाहिए । इस मुद्दे पर जल्द ही क्षेत्रीय जनता के साथ मा.उपजिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी ।

ALSO READ:  UK :डोईवाला में जिला योजना समिति निर्दलीय निर्वाचित सदस्य रियासत अली मोंटी ने थामा कांग्रेस का हाथ

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी व परवादून कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी ने कहा कि जनता के मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए । कांग्रेस संगठन द्वारा प्रत्येक वार्ड में जनता के बीच जाकर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर जन-समास्याओं का समाधान किया जाएगा ।समाजसेवी बबली देवी व अन्य महिलाओं ने बढ़ती महंगाई पर रोष व्यक्त किया व सरकार से गैस सिलेंडर 500 रुपये करने की मांग की । साथ ही क्षेत्र में पानी की निकासी न होने व क्षतिग्रस्त मार्ग की समस्या से भी अवगत कराया ।बैठक में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,परवादून कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,मनोज नेगी,आशिक अली,स्वतंत्र बिष्ट,मनोज पाल,मुकेश प्रसाद,शुभम काम्बोज,बबली देवी,रेखा देवी,मेनू देवी,सुदेश देवी,सविता देवी,निर्मला देवी,फातिमा खातून ,मोहमदी,सुष्मा देवी,गिर्जा मेहरा,बिजेंद्र सिंह,सूरज कुमार ,राजेंद्र सिंह ,हाफिश इलियास,गुलप्रीत सिंह ,नफ़िश ,सौरभ यादव ,दिलशाद खान आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

हिन्दी English