पौड़ी : लगभग ढेड़ दर्जन विभागों द्वारा परिसंपत्ती की सूचना अब तक नहीं दिये जाने पर DM ने अपर जिलाधिकारी को संबंधित विभागों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य के विभिन्न विभागों की भूमि/परिसंपत्तियों के अतिक्रमण को तत्काल रोके जाने एवं हटाए जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपनी-अपनी भूमि/परिसंपत्ति का ठिक तरह से आकलन कर उसे परिसंपत्ती आधार पंजिका में दर्ज करते हुए प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। लगभग ढेड़ दर्जन विभागों द्वारा परिसंपत्ती की सूचना अब तक नहीं दिये जाने पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को संबंधित विभागों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में जिन विभागों द्वारा परिसंपत्ति की आधार पंजिका व प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो उनके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने विभागों को निर्देश दिये कि परिसंपत्तियों की सूचना हार्ड कॉॅपी व सॉफ्ट कॉपी दोनों ही रूप में अपर जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें साथ ही अपने कार्यालयों में भी इसकी हार्ड कॉॅपी रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है उसे हटाए जाने को लेकर तत्काल कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि परिसंपत्ति आकलन का कार्य सही सावधानीपूर्वक करें, जिससे किसी भी दशा में गलत विवरण दर्ज ना हो सके।

ALSO READ:  UK : 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

बैठक में अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, डीएफओ सिविल एवं सोयम के0एन0 भारती, एएसपी अनूप काला, उपजिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा व आकाश जोशी, आरटीओ अनिता चंद, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद, अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 पीएस बिष्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस0के0 रॉय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, व अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English