UK :बागेश्वर में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले राज्य के कार्मिकों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले राज्य के कार्मिकों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार ने बताया कि विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने के इच्छुक अधिकारी-कर्मचारी 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक जिला खेल कार्यालय में आयोजित चयन ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं।

जिला स्तरीय चयन ट्रायल में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, चेस, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, टेबल टेनिस, कुश्ती, खो-खो, योग सहित क्रिकेट और फुटबॉल में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी सात और आठ अक्तूबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।

ALSO READ:  नैनीताल : भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत

उन्होंने बताया कि जिला स्तर के चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा। प्रतिभागियों को विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र/स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटो प्रति, आरटीपीसीआर रिपोर्ट तथा मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी साथ लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक अधिकारी-कर्मचारी 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक सुबह 10 बजे निर्धारित प्रमाणपत्रों के साथ खेल कार्यालय, इंडोर स्टेडियम, बागेश्वर में पहुंचकर चयन ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।

ALSO READ:  हल्द्वानी :उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English