सिंगल यूज प्लास्टिक और अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया ढालवाला मुनि की रेती नगर पालिका ने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती :  ढालवाला बहुगुणा मार्ग में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध और अतिक्रमण हटाने के विरूद्ध कार्यवाही की। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर आठ चालान  भी किए गए।प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के निर्देश पर शनिवार शाम को सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में पालिका टीम ढालवाला बहुगुणा मार्ग में पहुंची। अचानक टीम को देख यहां अतिक्रमणकारी रेहड़ी विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान रेहड़ियों व दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध छापेमारी अभियान भी चलाया गया। जिसमें आठ रेहड़ी विक्रेताओं और दुकानदारों के पॉलिथीन विक्रय करने पर चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही सफाई निरीक्षक ने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की अपील की। मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर महिपाल, रंजन कंडारी आदि मौजूद थे।
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹  16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English