ऋषिकेश : परमार्थ निकेतन पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय राज्य मंत्री भारत सरकार  विश्वेश्वर टुडू,   गंगा आरती में किया सहभाग

रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर किया मंत्री का अभिनन्दन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : परमार्थ निकेतन पहुंचे  केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय राज्य मंत्री भारत सरकार  विश्वेश्वर टुडू, उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती की कुटिया में दर्शन व ध्यान किया तत्पश्चात गंगा आरती में सहभाग किया।

मंत्री  विश्वेश्वर टुडू  ने  गंगा नन्दिनी त्रिपाठी और आचार्य दीपक शर्मा के साथ आश्रम भ्रमण कर स्वामी चिदानन्द सरस्वती  के मार्गदर्शन व नेतृत्व में संचालित विभिन्न गतिविधियों के विषय में जानकारी प्राप्त की। मंत्री  से परमार्थ निकेतन में हाल ही में सम्पन्न हुई तीन दिवसीय गंगा आरती कार्यशाला के विषय में विस्तृत चर्चा की। नमामि गंगे व परमार्थ निकेेतन के संयुक्त तत्वाधान में अब तक तीन गंगा आरती कार्यशालाओं का आयोजन किया गया जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों और विभिन्न घाटों के सेवादारों ने सहभाग कर आरती के माध्यम से सकारात्मक संदेशों को प्रसारित करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

ALSO READ:  ऋषिकेश में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना

केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय राज्य मंत्री भारत सरकार  विश्वेश्वर टुडू  को  गंगा नन्दिनी, आचार्य दीपक शर्मा, आचार्य संदीप शास्त्री और परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने परमार्थ निकेतन की हरित भेंट रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर गंगा आरती में उनका अभिनन्दन किया।

Related Articles

हिन्दी English