दिल्ली : राष्ट्रपति का चुनाव-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया मतदान
ADVERTISEMENTS
दिल्ली : देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज लगभग 4,800 निर्वाचित सांसद एवं विधायक मतदान करेंगे।मतदान सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गया जो शाम 5 बजे तक चलेगा। राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में मतदान हो रहा है। इसमें विधायक और लोकसभा-राज्यसभा के सांसद मतदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज नेता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की स्थिति विपक्ष के यशवंत सिन्हा की तुलना में स्पष्ट रूप से मजबूत है और उनके पक्ष में 60 प्रतिशत से ज्यादा मत पड़ने की संभावना है।
ALSO READ: UK : किच्छा विधानसभा से ईश्वर सिंह दानू ने भरा उक्रांद (UKD) से विधायक प्रत्याशी का फॉर्म
जबकि मतगणना 21 जुलाई को होगी और अगले राष्ट्रपति द्वारा 25 जुलाई को शपथ ग्रहण की जाएगी।





