दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का पद से इस्तीफा, AAP संग गठबंधन के खिलाफ थे, प्रभारी पर लगाये आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बीच एक एक कर झटके लगते जा रहे हैं. अब दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्हूने अपना चार पेज का इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे को भेजा है. उन्हूने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर नाराजगी जाहिर की है. प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया पर आरोप भी लगाये हैं. लवली को २०२३ में पद सौंपा गया था.

ALSO READ:  दिल्ली में गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; लंबित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह

उन्होंने प्रभारी दीपक बबरिया पर आरोप लगाए हैं. उन्हूने कहा है मुझे पार्टी चलाने नहीं दिया जा रहा है. मुझे पंगु बना रखा है. मेरी सलाह से कोई नियुक्ति नहीं हो रही है. मेरी रजामंदी के खिलाफ आप के साथ गठबंधन किया गया. प्रय्ताशी चुनने में कोई बात नही हुई. न पूछा गया. कन्हैया कुमार को टिकट दे दिया गया. स्थानीय प्रत्याशी को दरकिनार कर के. उदित राज को टिकट दे दिया गया. जबकि प्रदेश कांग्रेस इसके खिलाफ थी. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गयी है. इससे पहले १५ साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने भी इस्तीफा दे दिया था. आपको बता दें, इस बार कांग्रेस दिल्ली में सातों सीटों पर चुनाव लड़ रही है आप के साथ गठबंधन कर के. जिसमें आप को चार और कांग्रेस को तीन सीटें मिली हैं.

ALSO READ:  दिल्ली : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, में ‘वैशेषिककोशः’ ग्रन्थ का भव्य लोकार्पण, प्रख्यात विदुषी प्रो. शशिप्रभा कुमार का अभिनन्दन समारोह
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English