देहरादून : दो IFS किशन चन्द और झबर सिंह सुहाग सस्पेंड, कार्बेट पार्क के निदेशक राहुल कुमार मुख्यालय अटैच

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : धामी सरकार ने गंभीर कार्रवाई करते हुए दो आईएफएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. कॉर्बेट नेशनल पार्क के निदेशक राहुल कुमार को मुख्यालय से अटैच कर दिया है. लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे भारतीय वन सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र सरकार की अनुमति मिलने के बाद बुधवार शाम निलंबित कर दिया गया. जबकि एक अन्य आईएफएस को ट्रांसफर कर, मुख्यालय अटैच कर दिया गया हैं. यह बड़ा इशारा मना जा रहा है नौकरशाही के खिलाफ राज्य सरकार की तरफ से. अगर भ्रस्टाचार में लिप्त पाए गए तो कार्रवाई होनी ही है. वन विभाग के प्रमुख सचिव आर के सुधांशु ने पुष्टि करते हुए बताया कि किशन चन्द और जेएस सुहाग को निलंबित किया गया है। दोनों भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं.

ALSO READ:  UK: सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

इससे पूर्व, किशन चन्द के स्वैछिक सेवानिवृत्त सम्बंधित आवेदन को निरस्त कर दिया गया है. इनके खिलाफ राज्य सतर्कता विभाग ने आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के लिये सरकार से अनुमति मांगी हुई है. इन दोनों के निलंबन के साथ राष्ट्रीय कार्बेट पार्क के निदेशक राहुल कुमार को मुख्यालय में हॉफ कार्यालय से अटैच किया गया है. उल्लेखनीय है कि इन सभी अधिकारियों पर पांखरो वन क्षेत्र में तैनाती के दौरान, बड़ी संख्या में बिना अनुमति निर्माण और अवैध कटान में लिप्त होने के आरोप हैं.

Related Articles

हिन्दी English