देहरादून : यूएसडीएमए द्वारा नोडल अधिकारियों की कैपेसिटी बिल्डिंग हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों द्वारा प्रतिदिन सचिवालय में विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों के क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन यूएसडीएमए के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों को सचेत एप, रिसोर्स मैपिंग, फोरकास्टिंग सिस्टम, एपीआई लिंकिंग, ऑड अवर स्ट्रेटजी, आपदा प्रबंधन में नई टेक्नोलॉजी का उपयोग आदि की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों के क्षमता निर्माण (कैपिसिटी बिल्डिंग ) हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन संचालित किया जा रहा है ।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि

इस अवसर पर यूएसडीएमए विशेषज्ञ डा0 पूजा राणा, सिस्टम एक्सपर्ट अमित शर्मा, जीआईएस एक्सपर्ट रोहित कुमार, यूएसडीएमए विशेषज्ञ डॉ मणि, तन्द्रिला सरकार तथा विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : जेवरात चोरी किये अपनी ही सहेली के घर से, पूजा थापा हुई गिरफ्तार

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English