देहरादून :सत्र के दूसरे दिन उत्तरांचल विश्वविद्यालय देहरादून से पत्रकारिता के 30 छात्र छात्राओं ने दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :उत्तराखंड राज्य की पांचवीं विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून से पत्रकारिता में अध्ययन कर रहे 30 छात्र छात्राओं ने दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी| संसदीय कार्यवाही देखने के उपरांत बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का आभार व्यक्त करते हुए पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी| देहरादून स्थित उत्तरांचल विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विषय पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्र छत्राओं को आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही देखने का मौका दिया| पत्रकारिता के 30 छात्रों के साथ दो अध्यापकों को दर्शक दीर्घा में बैठ कर सदन की कार्रवाई से रूबरू होने का मौका मिला| सदन की कार्रवाई देखने के बाद सभी छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला, सभी में लोकतंत्र के मंदिर को इतने पास से देखने एवं सदन के भीतर माननीय सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर की जा रही चर्चा को लेकर उत्सुकता भी पैदा हुई|

ALSO READ:  UK : केंद्रीय राज्यमंत्री  अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों की बैठक ली

तत्पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ने अपने सभाकक्ष में सभी छात्र-छात्राओं से बातचीत की, वहीं ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन संचालन एवम सत्र की कार्यवाही को लेकर पूछे गए प्रश्नों का बच्चों को जवाब भी दिया| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें भी प्रसंता है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में देश के आने वाले भविष्य को अपने लोकतंत्र एवं सविधान को जानने की जिज्ञासा है| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को प्रश्नकाल, शून्य काल एवं विभिन्न नियमों के बारे में जानकारी दी| इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह पूर्वक विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया|

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में टीएचडीसी सतर्कता जागरूकता अभियान के सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English