देहरादून : IMA ट्रेनिंग के दौरान हादसा, कैडेट निशांत धनखड़ शहीद

देहरादून : IMA से दुखद खबर आ रही है. हरियाणा के झझर निवासी कैडेट निशांत धनखड़ का निधन हो गया है. सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते थे निशांत. घटना शनिवार को हुई. रविवार को गाँव कासनी उनका पार्थिव शरीर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया. गाँव और परिजनों में शोक की लहर. वे सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए थे. होनहार बेटे का पार्थिव शरीर देखकर परिजन बिलख पड़े. सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की। झज्जर के नायब तहसीलदार अंशुल ने भी पुष्प चक्र चढ़ाए. जिला सैनिक बोर्ड की ओर से सूबेदार राजेश ने नमन किया. पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ कैडेट निशांत का अंतिम संस्कार किया गया. सैन्य टुकड़ी ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया. सूचना के मुताबिक, निशांत धनखड़ 10 जुलाई को देहरादून आईएमए में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे थे… 9 अगस्त को दौड़ के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई थी. तीन गंभीर कैडेट्स में निशांत भी शामिल थे. उन्हें आर्मी के आरआर अस्पताल दिल्ली लाया गया. शनिवार शाम को निशांत की मृत्यु हो गई. निशांत की बहन अंशिता धनखड़ भी फ्लाइंग ऑफिसर हैं, जिनका चयन दो साल पहले हुआ था. उनके पिता की तीन साल पहले मृत्यु हुई थी..आने वाले समय में एक युवा अधिकारी बनने जा रहे निशांत को खो दिया.



