देहरादून : उत्तराखंड में चुनाव के बाद “कांग्रेस की स्थिति” का अध्ययन करने अविनाश पांडे देहरादून पहुंचे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में हाल में हुई पार्टी की हार और पार्टी के भावी सांगठनिक ढांचे को लेकर राज्य की स्थिति का जायजा लेने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं. पांडे ने कल देहरादून पहुंचकर पार्टी के नेताओं से विचार-विमर्श किया, नए संगठन के गठन व भावी रणनीति पर विचार कर रहे हैं. पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री केसी वेणुगोपाल के हवाले से उक्त समाचार को जारी करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी फिर से नई करवट लेगी और 2024 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में और संसद के चुनाव में फिर से भारी जनमत हासिल करने का गंभीर प्रयास करेगी. आज पांडे के दौरे का दूसरा दिन है.

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

उन्होंने कहा अविनाश पांडे अपने इस दौरे में जहां पार्टी के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर रहे हैं, हारे हुए विधायक प्रत्याशियों से भी वे मिल रहे हैं. कहाँ कमी रही किसने धोखा दिया सारी रिपोर्ट ले कर हाईकमांड को सौंपेंगे. वही हाल के चुनाव में पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़े पार्टी कार्यकर्ताओं से भी पार्टी की हार और जीत की परिस्थितियों का जायजा ले रहे हैं.

Related Articles

हिन्दी English