देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने हंस फाउंडेशन की परमाध्यक्ष मंगला माता से देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज हंस फाउंडेशन की परमाध्यक्ष मंगला माता से देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मंगला माता से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की|

ALSO READ:  UK : यूरोप से आध्यात्मिक  सनातन धर्म यात्रा में आऐ विदेशी साधक पहुंचे श्री भरत मंदिर ऋषिकेश, हुआ स्वागत

विधानसभा अध्यक्ष ने मंगला माता से शिष्टाचार भेंट के दौरान उनका आशीर्वाद प्राप्त किया| ऋतु खंडूडी ने कोटद्वार विधानसभा से संबंधित विभिन्न विषयों के लिए हंस फाउंडेशन के सहयोग की अपेक्षा की| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की फाउंडेशन पूरे देश में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अपनी छत्रछाया में नया जीवन और उनकी अभिलाषाओं को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान मंगला माता ने भी विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि समाज सेवा एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए वह हर पल उनके साथ है|

Related Articles

हिन्दी English