यूपी : महिलाओं का आत्मसम्मान हो,उनके मौलिक अधिकारों का हनन न हो, उनका सम्मान बढ़े : ज्योति सिंह

सुल्तानपुर में कृषि सखियों का प्राकृतिक खेती पर  पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में दीन दयाल अन्त्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के परिपेक्ष में कृषि सखियों का प्राकृतिक खेती पर पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जिला मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा आयोजित किया गया है जो 15 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च को समाप्त होगा,सरकार के इस मिशन का ध्येय महिला शशक्तिकरण, महिलाओं को रोजगार,हाइजिन जागरूकता से सम्बंधित है।पाँच दिवसीय प्रशिक्षण में आज आयोजक द्वारा जिले में सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था जन कल्याण संस्थान की महिला सदस्यों को कार्यक्रम में आईं महिलाओं को महिला शशक्तिकरण, महिलाओं को रोजगार, हाइजिन जागरूकता के संबंध में जागरूक करने के लिए आमंत्रित किया गया था।कार्यक्रम में जिले के हर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुँच रही हैं।जागरूकता प्रशिक्षण मिशन कार्यक्रम में पहुँचीं जन कल्याण संस्थान की अध्यक्षता ज्योति सिंह द्वारा महिलाओं को उनके स्वास्थ्य,महिला शशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि महिलाओं का पोषण क्या हो,महिलाएं हाइजिन के लिए क्या क्यां ट्रेंड में ला सकती हैं,महिलाओं के मासिक धर्म के समय वो क्या सेफ्टीज यूज कर सकती हैं,इन सब चीजों से समन्धित अलग अलग तरह से जानकारियां दी गईं,और इसके साथ साथ महिला शशक्तिकरण में वृद्धि के लिए उनके द्वारा महिलाओं को ये समझाया गया कि महिलाओं का आगे बढ़ना कितना जरूरी है,परिवार के लिए समाज के लिए हर तरफ से उनकी वृद्धि होना आवश्यक है जिसमे महिलाओं का आत्मसम्मान हो उनके मौलिक अधिकारों का हनन न हो सके, उनका सम्मान बढ़ें महिलाएं आत्म निर्भर बनें,इन क्षेत्रों में उन्हें अलग अलग तरह से रोजगार के लिए व उनका भविष्य उज्ज्वल हो इन सब विषयों पर जन कल्याण संस्थान की अध्यक्षा ज्योति सिंह द्वारा प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्षा के साथ संस्था की सक्रिय महिला सदस्य शुषमा वर्मा,पूनम गुप्ता ने भी कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को जागरूक व आत्म निर्भर होने पर विचार व्यक्त किये।

Related Articles

हिन्दी English