डांसर को 3 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म, बालकनी से कूद पहुंची पुलिस के पास

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

एक क्लब डांसर को तीन दिन ठेक बंधक बना के रखा. फिर दुष्कर्म किया गया. डांसर बालकनी से कूद कर सीधे पहुंची पुलिस के पास. ममला उत्तर प्रदेश के आगरा का है. जिसे प्रेम नगरी कहा जाता है. डांसर गाजियाबाद की रहने वाली है. डांसर का कहना है उसे देह व्यापर में धकेलने की कोशिश हो रही थी. मामले में पति पत्नी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों के नाम हैं विनय गुप्ता और मीरा गुप्ता. घटना फतेहाबाद रोड स्थित राजकमल अपार्टमेंट की है. जो ताजगंज इलाके में पड़ता है. युवती डांसर शुक्रवार रात बदहवास हालत में ताजगंज पुलिस के पास पहुंची. उसने बताया वह क्लब डांसर है. राजमल अपार्टमेंट के विनय गुप्ता ने उसे आगरा में डांस प्रोग्राम के लिए बुलाया था. वह ८ अक्तूबर को आगरा आई. उसके बाद विनय गुप्ता और उसकी पत्नी ने उसे चाय पिलाई. बेहोश होने पर उससे दुष्कर्म किया गया. दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय लोगों का कहना है शुक्रवार रात पुलिस आई थी पहली मंजिल पर फ़्लैट में दबिश दी गयी. उन्हूने बताया युवती बालकनी से कूदी थी. पुलिस कूदने से इनकार कर रही है. युवती ने शिकायत कर पुलिस बुलाई थी. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Related Articles

हिन्दी English