सुल्तानपुर : सीएम योगी के बुलडोजर पहुंचने की सूचना पर 50,000 इनामी बदमाश ने खौफ में किया सरेंडर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सुल्तानपुर : जिला सत्र न्यायालय सुल्तानपुर की एसीजेएम तृतीय न्यायालय के कुर्की आदेश के अनुपालन में सीएम योगी का बुलडोजर पहुंचने की सूचना पर 50,000 इनामी बदमाश के होश उड़ गए।

परिजनों द्वारा दी गई घर ढहाए जाने संबंधी पुलिसिया तैयारी की सूचना पर शातिर बदमाश मनीष तिवारी ने सुल्तानपुर के न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। सुल्तानपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय कोर्ट के बीते आठ अप्रैल को दिए गए कुर्की के आदेश के अनुपालन में एसपी सुल्तानपुर डॉ विपिन मिश्र ने सख्त कार्रवाई का आदेश करौंदीकला थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह को दिया था। जिस पर सोमवार को बुलडोजर के साथ सुल्तानपुर पुलिस बल कुर्की की कार्रवाई करने बदमाश मनीष तिवारी पुत्र अखिलेश चंद्र तिवारी के पैतृक आवास चौबहा थाना सरपतहा जिला जौनपुर पहुंचा। इसी बीच परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर आनन-फानन में 50,000 के इनामी बदमाश मनीष तिवारी ने एसीजेएम न्यायालय के समक्ष सरेंडर कर दिया। मनीष तिवारी हिस्ट्रीशीटर रवि तिवारी का सगा भाई है। जो बीते दिनों जेल भेजा जा चुका है। 4 अप्रैल 2022 को हिस्ट्रीशीटर भाई रवि तिवारी ने जौनपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इस दौरान उसने यह बयान दिया था कि एनकाउंटर के भय सेवा पुलिस के समक्ष समर्पण कर रहा है। दोनों सगे भाई के आपराधिक कृत्यों से क्षेत्रवासी काफी हैरान और परेशान रहा करते थे।

ALSO READ:  UK : शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस

दर्जनभर से अधिक लूट, रंगदारी समेत गंभीर आपराधिक मुकदमे इन दोनों सगे भाइयों के खिलाफ सुल्तानपुर और जौनपुर जिलों के थाने में पंजीकृत हैं। हाल ही दशगरपारा के पेट्रोल पंप के मालिक अनिल कुमार से रंगदारी के मुकदमों में वांछित थे। बुलडोजर के भय शातिर बदमाश के सरेंडर करने की घटना  चर्चा का विषय बनी हुई है।

ALSO READ:  UK :बिलख पड़े हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, बोले विधायकी छोड़ने को तैयार हूँ, जान को है खतरा, कई आरोप भी लगाये,जानें 
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English