ऋषिकेश : मगरमच्छ मिलने से हडकंप, एसटीपी प्लांट के गड्ढे से किया वन विभाग ने रेस्कू

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : विस्थापित क्षेत्र में एसटीपी प्लांट के अन्दर मगरमच्छ मिलने से हडकंप मच गया. वन विभाग को सूचना देने के बाद टीम ने मौके से रेस्कू किया और उसे उसके अनुकूल वातारवरण में छोड़ कर आ गए. आपको बता दें,  गुरूवार को एसटीपी प्लांट ऋषिकेश विस्थापित क्षेत्र में गड्ढे में मगरमच्छ का रेस्क्यू किया  गया. जिसकी लंबाई लगभग साढे चार पांच फीट है. आस पास रिहाइश भी है. ऐसे में लोगों में वहां पर हडकंप मच गया जैसे ही पता लगा. क्यूंकि अमूमन इस इलाके में मगरमच्छ नहीं मिलता है. नजदीक ही गंगा नदी भी है. ऐसे में लोग घाटों पर स्नान, पूजा करने भी जाते हैं. ऐसे में लोगों को भी सतर्क रहने की जरुरत है. मगरमच्छ होने की  सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकार (रेंजर) गंभीर सिंह धामंदा ने तुरंत अपनी रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा. मगरमच्छ को गड्ढे से बाहर निकाला बमुश्किल.  टीम में  रेस्क्यू कर्मी कमल सिंह राजपूत, मनोज कुमार, डिप्टी रेंजर सीपी भट्ट, वन दरोगा स्वंबरदत्त कंडवाल, आरक्षी ईश्वर सिंह मौजूद थे.
ALSO READ:  UK : नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने निगम के नव नियुक्त नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल को पौधा भेंटकर उनसे शिष्टाचार भेंट की

Related Articles

हिन्दी English