घनसाली : घायल गाय चलने में असमर्थ थी लेकिन SDM नेगी को जैसे ही सूचना मिली हुआ उपचार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

घनसाली :  सुबह यह सूचना मिली कि घनसाली टिहरी मोटर मार्ग पर शनि देव मंदिर से कुछ दूरी पर एक गाय घायल अवस्था में पड़ी हुई है ।

सूचना का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी घनसाली शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत घनसाली को निर्देशित किया गया कि तत्काल घायल गाय का उपचार करना सुनिश्चित करें तथा उसे उचित स्थान पर भी पहुंचा दें।

ALSO READ:  UK : दशम पंचाग्नि विद्या साधना पूर्णाहुति के साथ विशाल साधु भंडारा का समापन हुआ स्वामी समर्पण आश्रम में 

पशु चिकित्सा अधिकारी घनसाली द्वारा सूचना दी गई है कि पशु चिकित्सा विभाग के कार्मिकों द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल गाय का उपचार किया गया है तथा उसे उचित स्थान पर भी रखा जा रहा है किंतु गाय चलने में समर्थ नहीं है।

Related Articles

हिन्दी English