सिपाही शिखा नयन की संदिग्ध हालत में मौत, फौजी पति पर लगाया परिजनों ने आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बरेली : उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला कांस्टेबल शिखा नयन की बुधवार देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कैंट थाने में तैनात थी शिखा। शिखा के भाई ने जाट रेजिमेंट बरेली में तैनात उसके फौजी पति आकाश पर अपनी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है।डेढ़ साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से लगवारी जिला बागपत उत्तर प्रदेश निवासी शिखा नयन पुत्री नरेंद्र सिंह 2019 बैच की सिपाही थी और बरेली के कैंट थाने में तैनात थी।

ALSO READ:  UK : कोरोनेशन हॉस्पिटल में झगड़े की घटना के वायरल वीडियो का मामला, अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ अभियोग

शिखा की शादी मेरठ निवासी आकाश से हुई थी जो फौज में है और वर्तमान में जाट रेजिमेंट बरेली में  तैनाती है। दोनों पति-पत्नी बरेली कैंट की सिमेट्री लाइन में रहते थे। शिखा के परिजनों ने बताया कि 2 दिन पहले शिखा का एक्सीडेंट हुआ था उसे मामूली खरोच आई थी स्कूटी से गिर गई थी। शिखा और उसके पति में अक्सर विवाद होता रहता था, अचानक उनको जानकारी मिल, शिखा की तबीयत खराब है। जब वह अपने गांव से बरेली पहुंचे तो शिखा का शव मिला और बताया जा रहा है कि शिखा के चेहरे पर जख्म के भी निशान थे।

ALSO READ:  UK: सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

शिखा के भाई ने अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके पति आकाश पर लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English