दिल्ली : कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, मणिपुर के पूर्व CM ओकराम इबोबी थाउबल से लड़ेंगे चुनाव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : मणिपुर कांग्रेस की 40 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हुई है. पार्टी ने हेंगांग सीट से पंगेइजम सरतचंद्र सिंह के नाम का एलान किया है. उनके अलावा खेतरीगाव से मोहम्मद अमीन शाह को टिकट दिया गया है.

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा. कांग्रेस ने शनिवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया. कांग्रेस की पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह के नाम शामिल है. पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, इबोबी सिंह को उनकी वर्तमान सीट थाउबल से ही उम्मीदवार बनाया गया है. इसी तरह लोकेन सिंह को नामबोल से टिकट दिया गया है, जहां से वर्तमान में वह विधायक हैं.

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के. मेघचंद्र सिंह को वांगखेम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा पार्टी ने रतन कुमार सिंह को मयांग, इम्फाल से उम्मीदवार बनाया है. 10 मार्च को मतगणना के बाद नतीजों का एलान किया जाएगा.

ALSO READ:  UK : भाजपा की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक संपन्न हुई देहरादून में

List-

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English