सहिल बिष्ट हत्याकांड मामले में CM धामी ने हरियाणा के CM से फोन पर वार्ता की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
गैरसैण :  अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता की।मुख्यमंत्री  धामी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कठोरतम दंड सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया ।

ALSO READ:  UK : गुण्डा अधिनियम के तहत आशीष रांगढ़ को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार

इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस पूरे मामले में हर संभव कदम उठाएगी।मुख्यमंत्री  धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ है तथा परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, सफाई भी की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English